Jamshedpur News : शिक्षा विभाग की बैठक में स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन और पौधरोपण पर जोर

समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में हुई. जिसमें उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.

Jamshedpur News :

समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में हुई. जिसमें उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उपायुक्त ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को चिह्नित करने और उनके शत-प्रतिशत नामांकन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 से 24 जून तक संचालित होने वाले विशेष अभियान के तहत एक भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए. बैठक में डीडीसी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

कस्तूरबा विद्यालयों का औचक निरीक्षण का निर्देश

उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए माह में दो बार औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति और आधारभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाये. यदि कोई कमी मिलती है, तो उसे तत्काल दूर करने की दिशा में कार्रवाई करें.

बैठक में यू-डायस पोर्टल पर शैक्षणिक सूचनाओं को अपडेट रखने का निर्देश दिया. साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राप्त पाठ्यपुस्तकों का वितरण ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुलते ही सुनिश्चित करने को कहा. विद्यार्थियों के आधार कार्ड, बैंक खाते और जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए मिशन मोड में कार्य करने को कहा.

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय में 50 पौधे, माध्यमिक विद्यालय 75 पौधे और उच्च विद्यालय में 100 पौधे लगाने का उपायुक्त ने लक्ष्य तय किया. कहा कि पौधरोपण के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >