Jamshedpur news. इंटरनेट के माध्यम से देश के किसी भी हिस्से से प्राप्त कर सकते हैं शिक्षा

शिक्षा संकाय करीम सिटी कॉलेज में दो दिवसीय अंतरविषयी राष्ट्रीय संगोष्ठी की हुई शुरूआत

Jamshedpur news.

आज के समय में इंटरनेट का महत्व काफी बढ़ गया है. इसके माध्यम से देश के किसी भी हिस्से से शिक्षा प्राप्त किया जा सकता है. उक्त बातें मानगो स्थित करीम सिटी कॉलेज में नयी शिक्षा नीति के संदर्भ में क्वालिटी एजुकेशन इन हाइयर एजुकेशन इन द कॉन्टेक्स्ट ऑफ इनइपी विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में उपस्थित इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग के डॉ प्रो शिबानुर रहमान ने कही. उन्होंने इंटरनेट के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी.इस अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ राजेश वर्मा ने न्यू कॉलोनाइजेशन के संदर्भ में डाटा के महत्व पर प्रकाश डाला. इसके अलावा उन्होंने एनइपी में निहित भारतीय ज्ञान व्यवस्था पर प्रकाश डाला. अरका जैन यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ प्रो सैयद सफदर रजी ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था का यूरोपीय शिक्षा व्यवस्था से तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत किया. इसके पहले इस कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया गया.कार्यक्रम में करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मो रेयाज व कार्यक्रम की कंवेनर डॉ परवीन उस्मानी ने इस सेमिनार के विषय और उपयोगिता पर प्रकाश डाला. उन लोगों ने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार, नवाचार एवं नीति के प्रभावों पर विचार-विमर्श करना है. इस दौरान नुसरत बेगम, डॉ सुचेता भुइयां सहित कॉलेज के कई शिक्षक, छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >