Yogsana sports : एस क्रिएटिविटी के प्रशिक्षुओं का शानदार प्रदर्शन, जीते पदक

धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में पूर्वी सिंहभूम जिला योगसना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 6वीं जिला योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में पूर्वी सिंहभूम जिला योगसना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 6वीं जिला योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें एस क्रिएटिविटी के प्रशिक्षुओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्ग में पदक अपने नाम किये. सिद्धार्थ सनन ने काव्या अग्रवाल, दीपिका लोहरा, पलक, आद्या, अंजु भारती, अनाब्या आइशा, राध्या चौधरी, अन्वी, सोमा मित्रा, लाव्या, सुभम प्रसाद, ध्रुव ने अपने-अपने आयु वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीते. सभी खिलाड़ी कोच शर्मिष्ठा रॉय के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करते हैं. इन खिलाड़ियों में से कई खिलाड़ियों को स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >