East singhbhum kabaddi: पूर्वी सिंहभूम की सीनियर जिला कबड्डी टीम घोषित

धनबाद में 5-7 जून तक सीनियर झारखंड राज्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पूर्वी सिंहभूम टीम (महिला-पुरुष) की घोषणा कर दी गयी है.

जमशेदपुर. धनबाद में 5-7 जून तक सीनियर झारखंड राज्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पूर्वी सिंहभूम टीम (महिला-पुरुष) की घोषणा कर दी गयी है. टीम का चयन बृजमंगल सिंह अखाड़ा, कदमा में आयोजित नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद किया गया है. पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी टीम के खिलाड़ियों की बीच बुधवार को अमलगम स्टील की ओर से जर्सी प्रदान किया गया. मौके पर अनूप घोष, तिलक साहू, जसवंत साहू, शिवप्रसाद, लक्ष्मी कुमारी व रमेश कुमार साहू उपस्थित थे. महिला टीम में अनीता कर्मकार (कप्तान),गायत्री कुमारी, मुस्कान वर्मा, पूजा सोय, शर्मिला, रेशमी होनहागा, अक्सा खानम,अर्पिता शेट्टी, धारा महतो, अर्पिता कुमारी, दीपा कुमारी, तुलसी कुमारी शामिल है. पुरुष टीम में पंकज तिवारी (कप्तान), शुभम कुमार मिश्रा, टी पात्रा, रोहित कुमार, दर्श उज्जैन, जगदीश, आकाश राउत, ऋषभ कुमार सिंह, शिवम तिवारी, तनिष गुप्ता, सूरज प्रामाणिक,अमित कुमार यादव शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >