Jamshedpur sports news : 9.5 अंक के साथ देवांजन सिन्हा बने चैंपियन

पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 46वीं जिला शतरंज चैंपियनशिप संपन्न हो गया.

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 46वीं जिला शतरंज चैंपियनशिप संपन्न हो गया. प्रतियोगिता में देवांजन सिन्हा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. वह 9.5 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे. अरिजीत घोष व नाविका जायसवाल का कुल 11 राउंड के बाद 9-9 अंक था. लेकिन, टाईब्रेकर में अरिजीत घोष ने नाविका को पछाड़ते हुए उपविजेता रहे. नाविका तीसरे स्थान पर रही. भोलानाथ दास चौथे, संकल्प कुमार पांचवें, कुमार संकल्प छठे, जगन्नाथ प्रसाद शर्मा सातवें, देवांजन सामल आठवें, श्लोक सौरभ मिश्रा नौवें व भानू दसवें स्थान पर रहें. बालिका वर्ग में नाविका जायसवाल विजेता बनी. दीपिका सिंह दूसरे व कृति कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं. प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि टाटा स्टील खेल के प्रमुख मुकुल चौधरी ने पुरस्कृत किया. मौके पर जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी, महासचिव जयंत कुमार भुइंया, चीफ ऑर्बिटर चंदन कुमार प्रसाद, एके सिंह, समाज सेवी पूर्व घोष व अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >