डुमरिया : डुमरिया प्रखंड की पलाशबनी पंचायत स्थित पलासबनी गांव के नुदायडीह टोला निवासी स्व विजय हांसदा का उत्तराखंड के चमोली स्थित विष्णुगढ़, पीपलकोटी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में टनल में हुए हादसे के दौरान निधन हो गया था. झारखंड सरकार के श्रम विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को कुल डेढ़ लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी. इसी क्रम में मंगलवार को प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने विधायक प्रतिनिधि मिर्जा सोरेन की उपस्थिति में सहायता राशि की प्रथम किस्त 50 हजार का चेक मृतक के पिता चैतान हांसदा को सौंपा. बाकी राशि बाद में दी जायेगी.
मलबे में दबकर हो गई थी मौत
ज्ञात हो कि पिछले दिनों टलन हासदे में डुमरिया के मजदूर विजय हांसदा की मलबे में दबन से मौत हो गयी थी. यहां के छह मजदूर वहां काम करने गये थे. एक अन्य मजदूर का पांव टूट गया है. बाकी मजदूर सुरक्षित बच गये. जिन मजदूरों की जान बची उनमें से दो मजदूर अपने मृतक साथी मजदूर के शव लेकर एंबुलेंश से गांव पहुंचे थे. इस हादसे के बाद मृतक के गांव में मातम पसरा है. इससे पूर्व भी विगत साल टनल हादसे में डुमरिया के पांच-छह मजदूर सुरंग में कई दिनों तक फंसे थे. बाद में उन्हें निकाला गया था. तब सभी मजदूर गांव लौटे थे.
