खाना खाते-खाते अचानक बिगड़ी तबीयत, फिर हो गई मौत

डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी दीपंकर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. अस्पताल में शोक का माहौल है.

डुमरिया : डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मी दीपंकर सिंह (42) मंगलवार को खाना खा रहे थे तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. उन्हें गंभीर हालत में टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

खाना खाने के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विनय भूषण तिवारी के अनुसार, दीपंकर सिंह फिलहाल कोल्ड चेन में कार्यरत थे. मंगलवार को वह नये सीएचसी भवन पहुंचे. अपना कमरा देखने के बाद करीब दोपहर एक बजे अन्य सहकर्मियों के साथ खाना खाने के लिए पारूलिया स्थित सीएचसी आ गए. खाना खाने के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में सहकर्मी उन्हें सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विश्वनाथ मार्डी के पास लेकर पहुंचे. हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें तत्काल टीएमएच रेफर कर दिया. हालांकि, अस्पताल ले जाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दीपंकर सिंह स्व. महेंद्र सिंह के 42 वर्षीय पुत्र थे और चाकुलिया के कदमाशोली गांव के रहने वाले थे. उनके निधन की खबर से परिवार और सहकर्मियों में शोक की लहर है. वह अपने पीछे मां, पत्नी, एक पुत्र, बहन और भाई समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. अचानक हुई इस मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >