jamshedpur news : पेयजल समस्या को 18 माह के अंदर दूर किया जायेगा

डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बन रहे नये अस्पताल को दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है.

एमजीएम मेडिकल कॉलेज वरीय संवाददाता, जमशेदपुर. डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बन रहे नये अस्पताल को दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है. इसकी क्या स्थिति है कितना काम हुआ है कौन-कौन समस्या है इसको लेकर सोमवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ डी हांसदा ने एक बैठक बुलायी थी जिसमें कई विभाग के अधिकारी नहीं आये थे जिसके कारण बैठक में सही से निर्णय नहीं हो सका. बैठक में शामिल डॉ जुझार मांझी ने कहा कि पेयजल समस्या को 18 माह के अंदर दूर कर लेना है. ताकि उसके बाद अस्पताल को पूरी तरह से शुरू किया जा सके. अगली बैठक 27 नवंबर को रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >