एक बाइक ने खोल दिया पूरा राज! तीन गिरफ्तार..पढ़े पूरी खबर

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही पर 17 चोरी की मोटरसाइकिलें और 3 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा थाना पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभाष महाली, जयप्रकाश महाली उर्फ प्रकाश और सचिन महाली के रूप में हुई है. तीनों गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के चशोल हवेली डुगरीगोड़ा गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की 17 मोटरसाइकिलें और तीन मोबाइल फोन बरामद किये हैं. ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय के सभागार में संवाददाता सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी.

चोरी की बाइक के साथ तीनों आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार

ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जमशेदपुर शहर समेत अलग-अलग जिलों के थाना क्षेत्रों से बाइक और स्कूटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. सोमवार रात वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ज्वालकट्टा स्थित हरिकीर्तन मंडप और मिलनवीथी हाई स्कूल के पास कुछ युवक चोरी की बाइक के साथ मौजूद हैं.

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन युवकों को तीन वाहनों के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया.

पूछताछ में कबूली चोरी की बात

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने संगठित तरीके से विभिन्न इलाकों से बाइक और स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कुल 17 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं.

तीन मोबाइल फोन भी पुलिस ने किये बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एप्पल आईफोन, एक रेडमी और एक पोको स्मार्टफोन भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर रही है. साथ ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों से बरामद बाइकों का मिलान किया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >