Jamshedpur News : टाटानगर से जयपुर की सीधी ट्रेन होगी शुरू, जानिये कब से और समय सारणी

Jamshedpur News : टाटानगर से जयपुर की बहुप्रतीक्षित मांग को रेलवे बोर्ड ने पूरी कर दी है. रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम ने बुधवार को सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी.

संतरागाछी से खाटीपुरा वाया टाटानगर चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

प्रत्येक बुधवार को संतरागाछी से और शुक्रवार को खाटीपुरा खुलेगी

Jamshedpur News :

टाटानगर से जयपुर की बहुप्रतीक्षित मांग को रेलवे बोर्ड ने पूरी कर दी है. रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम ने बुधवार को सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर सांसद विद्युत वरण महतो को भी इसकी जानकारी दी गयी है. हालांकि, ट्रेन कब शुरू होगी, इसकी तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी. यह साप्ताहिक ट्रेन संतरागाछी (पश्चिम बंगाल) से खाटीपुरा (जयपुर) के बीच ट्रेन चलायी जायेगी. हर बुधवार को संतरागाछी से और शुक्रवार को खाटीपुरा खुलेगी. यह ट्रेन संतरागाछी से दोपहर 2.15 बजे चलकर शाम 5.50 बजे टाटानगर पहुंचेगी. पांच मिनट रुकने के बाद रांची, टोरी, न्यू वेस्ट केबिलन, बांदीकुई होते हुए खाटीपुरा दूसरे दिन रात 11 बजे पहुंचेगी. इसी तरह राजस्थान के खाटीपुरा से ट्रेन सुबह 9.20 बजे खुलेगी और टाटानगर दूसरे दिन दोपहर 3.05 बजे पहुंचेगी और संतरागाछी शाम 7.45 बजे पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

ट्रेन का स्टॉपेज खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, जापला, डेहरी आनसोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) स्टेशन, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, ईदगाह आगरा, खेरली, मंडवार महुआ रोड, बांदीकुई जंक्शन और दौसा में है.

रेल मंत्री के निर्देश पर सांसद महतो को दी गयी जानकारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड के सदस्य विकास जैन को निर्देश दिया कि वे इस संबंध में सांसद विद्युत वरण महतो को सूचित करें. विकास जैन ने सांसद महतो को बताया कि यात्रियों की संभावित संख्या को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन की शुरुआत संतरागाछी से की जा रही है. जल्द ही ट्रेन की विस्तृत समय-सारिणी घोषित की जायेगी. सांसद ने कहा कि खुशी की बात है कि क्षेत्र की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग अब जल्द पूरी होने जा रही है. इसके लिए उन्होंने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव सहित रेलवे के अधिकारियों को धन्यवाद दिया.

वर्ष 2014 से प्रयासरत थे सांसद

सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र के बड़ी संख्या में राजस्थान मूल के लोग लंबे समय से इस ट्रेन सेवा की मांग कर रहे थे. वे वर्ष 2014 से इस दिशा में प्रयासरत थे और कई बार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को जयपुर तक विस्तारित करने का भी प्रयास किया, लेकिन हर बार मामला टल जाता था. हाल ही में सांसद महतो ने इस मुद्दे पर रेल मंत्री से मुलाकात की थी. उस दौरान रेल मंत्री ने बताया था कि वर्तमान में प्रस्तावित रेलवे रूट काफी लंबा है, इसलिए एक सीधी रेल सेवा के विकल्प पर विचार किया जाये. उस समय रेल मंत्री साकारात्मक आश्वासन दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >