Jamshedpur News : डीजल-पेट्रोल की किल्लत बरकरार, डोबो समेत कई पंपों पर लिमिट तय, नोटिस चिपकाया

Jamshedpur News : जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है. आपूर्ति में आ रही बाधा के बीच सभी उपभोक्ताओं तक ईंधन की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों ने नया रास्ता निकाला है.

अधिकतम 200 लीटर डीजल और 50 लीटर पेट्रोल की सीमा तय

Jamshedpur News :

जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है. आपूर्ति में आ रही बाधा के बीच सभी उपभोक्ताओं तक ईंधन की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों ने नया रास्ता निकाला है. डोबो स्थित पेट्रोल पंप समेत शहर के कई अन्य केंद्रों पर डीजल-पेट्रोल की बिक्री के लिए अधिकतम सीमा (लिमिट) निर्धारित कर दी गयी है. इस संबंध में पंपों पर नोटिस भी चिपका दिये गये हैं.

विवादों के बाद लिया गया निर्णय

डोबो पेट्रोल पंप के मैनेजर मेघनाथ ने बताया कि स्टॉक सीमित होने के कारण पहले ग्राहकों को मौखिक रूप से कम ईंधन लेने का आग्रह किया जा रहा था. हालांकि, इस दौरान कई बार ग्राहकों और पंप कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक और झगड़े की स्थिति बन रही थी. इन विवादों को समाप्त करने और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए अब लिखित नोटिस जारी किया गया है. नये नियमों के मुताबिक, कोई भी उपभोक्ता एक बार में अधिकतम 200 लीटर डीजल और 50 लीटर पेट्रोल ही खरीद सकेगा.

सुचारू आपूर्ति की कोशिश

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि किल्लत की स्थिति में कुछ लोग ड्रामों में भरकर भारी मात्रा में स्टॉक करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे आम वाहन चालकों को परेशानी हो रही है. लिमिट तय होने से कम से कम सभी जरूरतमंदों को थोड़ा-बहुत ईंधन मिल सकेगा. फिलहाल, कोल्हान के अन्य पंपों पर भी इसी तरह की व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >