Jamshedpur News : बोड़ाम-पटमदा प्रखंड में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलगोडा तथा पटमदा प्रखंड के पुरनाडीह गांव में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है.

डीसी ने सिविल सर्जन को दिया प्रखंडवार टीम गठित कर डायरिया पीड़ितों का इलाज करने का निर्देश

Jamshedpur News :

पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलगोडा तथा पटमदा प्रखंड के पुरनाडीह गांव में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है. डायरिया पीड़ित मरीजों की सूचना पर मिलने पर डीसी कर्ण सत्यार्थी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर तत्काल कैंप लगाकर मरीजों की जांच और इलाज करें.

स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप

डीसी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित गांव में पहुंचकर चिकित्सा शिविर लगाया. कैंप में मरीजों की जांच की गयी एवं लक्षणों के अनुरूप आवश्यक दवाइयां दी गयी. साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता, को अपनाने को लेकर जागरूक किया.

प्रखंडवार जांच टीम गठित : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि मौसम में आये बदलाव एवं डायरिया मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला स्तर से प्रखंडवार जांच टीम गठित कर दी गयी है. सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थिति पर सतत निगरानी रखें, डायरिया पीड़ितों की तुरंत पहचान कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं और रिपोर्ट जिला मुख्यालय को दें.

डीसी ने की ग्रामीणों से अपील

डीसी कर्ण सत्यार्थी ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य टीम को सूचित करें. साथ ही, पानी उबालकर पीयें, हाथों को स्वच्छ रखें तथा खुले में शौच न करने की सलाह दी गयी. जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की जांच तथा आवश्यकता अनुसार क्लोरीनेशन की कार्रवाई करने की तैयारी की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >