डायमंड क्रिकेट क्लब ने फ्रेंड्स एकादश को 98 रन से हराया

टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम ने फ्रेंड्स एकादश को 98 रन से मात दी.

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम ने फ्रेंड्स एकादश को 98 रन से मात दी. डायमंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवर में 151 रन बनाये. अभिषेक अग्रवाल ने 59 रनों की पारी खेली. फ्रेंड्स के अभिषेक ने चार विकेट लिये. जवाब में फ्रेंड्स एकादश की टीम 17.5 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 53 रन ही बना सकी. डायमंड के अमित चौबे ने तीन विकेट लिये. अभिषेक अग्रवाल प्लेयर ऑफ द मैच रहे. जेएससीए के अंपायर रविरंजन झा ने अभिषेक को पुरस्कृत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >