सरबेंदर धर्मन भारतीय हैंडबॉल टीम के साथ जायेंगे के जॉर्डन

जमशेदपुर. सेल किरीबुरू में कार्यरत सरबेंदर धर्मन जूनियर पुरुष हैंडबॉल टीम के साथ जॉर्डन जायेंगे. धर्मन को टीम के साथ ऑफिसियल के रूप में जोड़ा गया है

जमशेदपुर. सेल किरीबुरू में कार्यरत सरबेंदर धर्मन जूनियर पुरुष हैंडबॉल टीम के साथ जॉर्डन जायेंगे. धर्मन को टीम के साथ ऑफिसियल के रूप में जोड़ा गया है. पूर्व हैंडबॉल खिलाड़ी सरबेंदर स्टील ऑथिरिटी ऑफ इंडिया में सीएमओ के कर्मचारी हैं. 18वीं एशियाई अंडर-21 जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 14-25 जुलाई तक जॉर्डन में हो रहा है. इसमें एशिया महाद्वीप की कई बड़ी टीमें शिरकत कर रही हैं. उक्त जानकारी झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव इमरान मसूद ने दी. अंंतरराष्ट्रीय कोच हसन इमाम मलिक और शमीम अहमद ने सरबेंदर को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >