Jamshedpur news. जमशेदपुर बार एसोसिएशन की सदस्यता शुल्क को कम करने की मांग

जमशेदपुर बार एसोसिएशन के महासचिव से मिले अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur news.

बुधवार को जमशेदपुर बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश रंजन को अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल ने सदस्यता शुल्क को कम करने को लेकर ज्ञापन सौंपा. अधिवक्ताओं ने बताया कि बार एसोसिएशन 20 हजार रुपये का शुल्क कर दिया, इस कारण नये अधिवक्ता सदस्यता नहीं ले पा रहे हैं और स्टाइपेंड से भी वंचित हो रहे हैं और जब सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भी एनरोलमेंट शुल्क को राहत के लिए घटाकर 750 रुपये कर दिया गया, तो सदस्यता शुल्क को क्यों नही कम किया जाये. इस संबंध में बार को निर्णय लेने की जरूरत है और शुल्क को पहले की तरह पांच हजार रुपये करना चाहिए, ताकि स्टाइपेंड के लिए अधिवक्ता आवेदन दे सके. आस पास के बार में सदस्यता शुल्क इतना नही है और शुल्क को चार गुना करना सही नहीं है. इस पर महासचिव ने कहा कि इस संबंध में कमेटी से बात की जायेगी और इस पर जल्द निर्णय ली जायेगा. ज्ञापन सौंपन वाले अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल में अमर तिवारी, विनोद कुमार, धनंजय मिश्रा, पुष्पा कुमारी, विनोद शाह, पंकज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >