मंत्री ने डीसी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का दिया निर्देश
Jamshedpur News :
मानगो डिमना बस्ती (झारखंड कॉलोनी) निवासी सोमू माझी ने अपनी पैतृक जमीन बचाने के लिए मंत्री दीपक बिरूआ से गुहार लगायी है. इसको लेकर उन्होंने जमीन से संबंधित दस्तावेज और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है. मंत्री दीपक बिरूआ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्वी सिंहभूम डीसी को जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है.सोमू माझी ने बताया है कि उनके पूर्वज स्व. ठाकुरा माझी के नाम पर खतियान है. लेकिन पारडीह-बावनगोड़ा निवासी फर्जी तरीके से जमीन का दस्तावेज तैयार कर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहा है. उन्हाेंने मंत्री से जमीन से संबंधित सारे दस्तावेजों की सक्षम पदाधिकारी से जांच कराने और अविलंब निर्माण कार्य को रूकवाने की मांग की है. पत्र में बताया कि 28 जनवरी 2026 को उपायुक्त को भी एक पत्र लिखा था. जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है.
