विक्रम शर्मा हत्याकांड : नये सिरे से काम करेगी दून पुलिस, एसएसपी ने नयी टीम गठन करने का दिया निर्देश

सिल्वर सिटी मॉल के पास हुए विक्रम शर्मा हत्याकांड की जांच में दून पुलिस अब नए सिरे से सक्रिय हो गई है. एसएसपी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों के गठन के निर्देश दिए हैं.

जमशेदपुर : सिल्वर सिटी मॉल के पास विक्रम शर्मा हत्याकांड की जांच में दून पुलिस अब नये सिरे से सक्रिय होगी. मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की टीमें झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक दबिश देंगी. एसएसपी ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की समीक्षा की और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें गठित करने के निर्देश दिया है.

13 फरवरी को गोली मारकर की गई थी विक्रम की हत्या

मालूम हो कि गत 13 फरवरी को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम से वर्कआउट कर लौट रहे विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात के बाद पुलिस और एसटीएफ ने जांच शुरू की थी. जांच में सामने आया था कि हत्या की साजिश कई महीने पहले रची गई थी. शूटर वारदात से पहले हरिद्वार के एक होटल में रुके थे. उन्होंने वहीं से स्कूटी और बाइक किराये पर ली और देहरादून पहुंचकर विक्रम शर्मा की हत्या को अंजाम दिया. पुलिस जांच में बागबेड़ा निवासी कारोबारी राजकुमार के बेटे यशराज सिंह को हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया. आरोप है कि उसने शूटरों की फंडिंग करने के साथ ही उनके आने-जाने और वारदात के बाद फरार होने की व्यवस्था की थी.

अब तक कई आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

देहरादून पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अब तक मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. शूटरों को वाहन उपलब्ध कराने और यूपीआई के जरिये लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था करने के आरोप में यशराज सिंह और मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर को गिरफ्तार किया गया था.

फरार आरोपियों पर जारी है दो- दो लाख रुपये का ईनाम

मालूम हो कि विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार आरोपी बागबेड़ा निवासी आकाश प्रशाद, विशाल सिंह, जुगसलाई निवासी आशुतोष सिंह, उलीडीह निवासी जितेन्द्र साहू और लोहरदगा निवासी अंकित वर्मा पर देहरादून पुलिस ने दो- दो लाख रुपये का ईनाम की घोषणा की है. दून पुलिस ने पिछले दिनों फरार आरोपियों के घर की कुर्की भी की थी. हत्याकांड के छह माह बाद बी शूटर पकड़े नहीं जा सके हैं.

दबिश के लिए भेजी जाएंगी टीम : एसएसपी

देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा - विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर उनके ठिकानों पर दबिश के लिए भेजी जाएंगी. इस मामले में पुलिस ने पूर्व में काफी काम किया है. कई आरोपी गिरफ्तार हुए है बाकी फरार आरोपियों के भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >