बिरसानगर:पत्नी के साथ अभिषेक का था प्रेम प्रसंग,इसलिए किया चापड़ से हमला

पत्नी के जरिये प्रेमी को बुलाकर किया जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार

महिला के जरिये युवक को बुलाया, तीन लोग गिरफ्तार महिला के पहले पति ने छोड़ दिया था, राहुल नायक से की थी दूसरी शादी फोटो है वरीय संवाददाता, जमशेदपुर गोलमुरी नामदा बस्ती गुरुद्वारा रोड निवासी अभिषेक सिंह पर चापड़ से हमला के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका सिदगोड़ा बागुननगर निवासी श्रुति नायक, उसके पति राहुल नायक उर्फ पांडा और डिमना लेक मिर्जाडीह निवासी युवराज दास को गिरफ्तार किया. बिरसानगर पुलिस ने गिरफ्तार राहुल नायक की निशानदेही पर घायल अभिषेक सिंह की बाइक और वारदात को अंजाम देने के बाद भागने में प्रयुक्त बाइक को बरामद की. बिरसानगर थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को श्रुति नायक, उसके पति राहुल और युवराज को जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार श्रुति नायक का अभिषेक सिंह के साथ प्रेम प्रसंग था. श्रुति की शादी के बाद भी दोनों बातचीत और मिलना -जुलना करते थे. इसकी जानकारी श्रुति के पति राहुल को थी. उसने इसके लिये मना भी किया. लेकिन श्रुति और अभिषेक के बीच बातचीत का सिलसिला जारी किया. जिसके बाद राहुल ने साथी युवराज के साथ मिलकर अभिषेक की हत्या की योजना बनायी. जिसके बाद उसने पत्नी श्रुति के जरिये फोन कर अभिषेक को बिरसानगर जीएल चर्च के पास बुलाया. वहां पूर्व से राहुल और युवराज घात लगाये हुये थे. उनलोगों ने अभिषेक सिंह पर चापड़ से हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अभिषेक सिंह की बाइक लेकर चक्रधरपुर भाग गये. घायल अभिषेक सिंह का रांची रिम्स में इलाज चल रहा है. इस मामले में घायल अभिषेक सिंह की मां बेबी कौर के बयान पर श्रुति नायक और राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर तीनों को चक्रधरपुर से गिरफ्तार किया गया. उनके पास से तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है. श्रुति नायक पूर्व से शादी सुदा है. उसने पहले पति को छोड़ दिया. राहुल के साथ उसने दूसरी शादी की थी. पुलिस के अनुसार हमला करने के बाद राहुल ने चापड़ को रास्ते में जंगल में फेंक दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >