जमशेदपुर में ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Crime News: जमशेदपुर के मानगो में ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. वह मानगो बाजार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया है.

Crime News: जमशेदपुर-मानगो में रविवार की शाम कांग्रेस के नेता रहे जितेंद्र सिंह के भाई संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. संतोष सिंह का बालीगुमा में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है. देर शाम मानगो बाजार से तकादा कर वे अपने घर मानगो गुरुद्वारा बस्ती लौट रहे थे, उसी वक्त गली में घात लगाए खड़े युवकों ने उनके सिर में दो गोलियां दाग दीं. इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस ने कर ली है हत्यारों की पहचान


वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को एमजीएम मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्यारों की पहचान कर ली गयी है. संतोष सिंह की हत्या डब्बू दीक्षित के करीबियों ने की है. कुछ माह पहले डब्बू दीक्षित की भी हत्या कर दी गयी थी.

ये भी पढ़ें: Crime News: चांडिल के दिलीप गोराई हत्याकांड का खुलासा, पहली पत्नी के बेटे ने 65 हजार में दी थी हत्या की सुपारी, तीन को जेल

ये भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुए खरसावां के पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा, 1972 के चुनाव में दो हजार खर्च कर बने थे MLA

ये भी पढ़ें: झारखंड के IAS राजीव रंजन के बेटे के तीन बर्थ सर्टिफिकेट, BJP ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >