गोलमुरी : झगड़ा सुलाझाने गये युवक पर उस्तरा मारा, दो गिरफ्तार

गोलमुरी : दो युवकों का झगड़ा सुलाझने गये युवक को उस्तरा मारा , दो गिरफ्तार

फोटो- 15 गोलमुरी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

गोलमुरी थानांतर्गत पानी टंकी रोड में दो पक्ष का झगड़ा छुड़ाने में मारपीट कर रहे तीन युवकों ने शमशाद आलम नामक युवक पर उस्तरा से हमला कर दिया. हमले में शमशाद के पेट में गंभीर चोट लगी है. शमशाद को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. शमशाद ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत की.

पुलिस ने इस मामले में गोलमुरी टुइलाडुंगरी के मंदीप , सूरज जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि उनका साथी रूपेश फरार है. शमशाद ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ इमामबाड़ा के पास बैठ कर बातचीत कर रहा था. उसी दौरान अचानक से किसी के चिल्लाने की आवाज आने लगी. जब वे लोग पानी टंकी रोड के पास पहुंचे तो देखा कि दो युवक मिल कर एक लड़के की पिटाई कर रहे है. जब शमशाद ने दोनों का झगड़ा सुलझाने का प्रयास किया तो मारपीट कर रहे युवकों ने उस्तरा से पेट पर हमला कर मौके से फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >