वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
टेल्को थानांतर्गत जेम्को में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों ने आपस में मारपीट कर ली. मारपीट के बाद दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. घटना आठ मई की है. घटना के संबंध में सोनम देवी ने आशा देवी और मनोज यादव को अभियुक्त बनाया है. वहीं आशा देवी ने सोनम देवी का पति और जेठ को अभियुक्त बनायी है. पुलिस ने दोनों पक्ष के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
