cover drive won under 15 cricket tournament title : कवर ड्राइव बाराद्वारी की टीम ने जीता टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

जमशेदपुर. कदमा लिंक रोड स्थित नायर ग्राउंड में आयोजित अंडर-15 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार को संपन्न हो गया.

जमशेदपुर. कदमा लिंक रोड स्थित नायर ग्राउंड में आयोजित अंडर-15 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता के फाइनल मैच में कवर ड्राइव, बाराद्वारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लियो क्रिकेट एकेडमी को 45 रन से मात दी. कवर ड्राइव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आट विकेट पर 164 रन बनाए. विराट ने 45 व शिवम सिंह ने 44 रनों की पारी खेली. लियो के आयुष सागर को तीन विकेट मिला. जवाब में लियो क्रिकेट एकेडमी की टीम 18.2 ओवर में 119 रन पर सिमट गयी. आन्या वर्मा ने 36 रन बनाए. कवर ड्राइव के सिद्धांत ने दो विकेट लिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >