Jamshedpur News : अवांछित तत्व को चिन्हित करने में करें सहयोग : अनिकेत सचान

Jamshedpur News : रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर समाहरणालय में पेश ए इमाम तथा मस्जिदों के अध्यक्ष एवं महासचिव के साथ बैठक की गयी.

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने पेश ए इमाम तथा मस्जिदों के अध्यक्ष, महासचिव के साथ की बैठक

विधि-व्यवस्था संधारण में की सहयोग की अपील

Jamshedpur News :

रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर समाहरणालय में पेश ए इमाम तथा मस्जिदों के अध्यक्ष एवं महासचिव के साथ बैठक की गयी. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित सदस्यों से विधि-व्यवस्था बनाये रखने में अपने स्तर से भी सहयोग करने की अपील की. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि आप सभी की बातों का व्यापक असर होता है, ऐसे में मस्जिदों में नमाज के समय भी जिला प्रशासन की भावनाओं से सभी आयु वर्ग के लोगों को अवगत कराएं एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाये जाने में अपेक्षित सहयोग करें. श्री सचान ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार मनाएं. रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान सड़क पर या धार्मिक स्थलों के पास अड्डेबाजी न हो, इसे सभी प्रबुद्ध लोग अपने स्तर से सुनिश्चित करें.

ऐसा काम न करें कि कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ा : एडीएम

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि ऐसी कोई उद्दंडता नहीं करें कि कानूनी प्रक्रिया अपनानी पड़े. स्टंट करने वाले युवाओं को अपने स्तर से भी चिन्हित कर काउंसिलिंग करें. उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों पर प्रशासन द्वारा नजर रखी जायेगी एवं सख्ती से निपटा जायेगा. अवांछित तत्व किसी भी धर्म या समुदाय के हों, उन्हें चिन्हित करने में प्रशासन का सहयोग करें. मौके पर मौजूद पेश-ए-इमाम तथा मस्जिदों के अध्यक्ष एवं महासचिव ने प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. कुछ स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं बैरिकेडिंग कराने की बात कही. सभी को आश्वस्त किया गया कि उनकी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >