Jamshedpur News : टिनप्लेट कंपनी के गेट पर ठेका कर्मियों ने किया प्रदर्शन, जानिये क्या है कारण

Jamshedpur News : टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के मुख्य द्वार पर सोमवार को ठेका मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया.

बकाया भुगतान और 16 श्रमिकों को काम से हटाने का विरोध, संयुक्त ट्रेड यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur News :

टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के मुख्य द्वार पर सोमवार को ठेका मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले श्रमिकों ने नर्सरी विभाग के 16 श्रमिकों को काम से हटाये जाने और उनके बकाया अंतिम भुगतान (फाइनल सेटलमेंट) की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद मजदूरों ने प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह के अंदर मांगों को पूरा करने की मांग की. एटक नेता अंबुज ठाकुर ने बताया कि मेसर्स एबी कंस्ट्रक्शन के तहत नर्सरी विभाग में कार्यरत श्रमिक पिछले 20 से 25 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे थे. नियमानुसार सेवा समाप्ति पर श्रमिकों को उनका फाइनल सेटलमेंट मिलना चाहिए था, जो अब तक लंबित है. यदि 15 दिनों के भीतर मजदूरों को वापस काम पर नहीं लिया गया और उनके बकाये का भुगतान नहीं हुआ, तो संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले आंदोलन को बाध्य होंगे.

ठेकेदार बदलने के खेल में फंसी रोजी-रोटी

यूनियन नेताओं ने कहा कि 31 अक्तूबर के बाद नर्सरी का ठेका छह माह के लिए एसटी इंटरप्राइजेज को मिला था. जहां ये मजदूर काम करते रहे. वर्तमान में ठेका पुन: एबी कंस्ट्रक्शन को मिल गया है, लेकिन जैसे ही मजदूरों ने पुराने बकाये की मांग की. ठेकेदार ने उन 16 मजदूरों को काम पर रखने से मना कर दिया, जो दशकों से कार्यरत थे. ठेका कर्मी जय किशन ने कहा कि कई ठेकेदार बदले पर काम चलता रहा, लेकिन अब अचानक हटाये जाने से भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >