ठेका कंपनी को पांच जुलाई तक भुगतान का आदेश

श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने ठेका कर्मचारियों के फाइनल सेंटलमेंट, छुट्टी, बोनस, पीएफ मामले में 5 जुलाई तक बकाया वेतन देने का आदेश दिया.

जमशेदपुर

. टाटा मोटर्स की ठेका कंपनी सिलिकॉन के ठेका कर्मचारियों के फाइनल सेंटलमेंट, छुट्टी, बोनस, पीएफ मामले में शुक्रवार को त्रिपक्षीय वार्ता श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक वार्ता में श्रम अधीक्षक ने पांच जुलाई को ठेका कंपनी को मजदूरों का पेमेंट कर सारी प्रक्रिया पूरी कर आने को कहा. पेमेंट का जब तक भुगतान नहीं होता है, तब तक ठेका कंपनी का बिल टाटा मोटर्स कंपनी से रुका रहेगा. वार्ता में झारखंड मजदूर यूनियन केंद्रीय उपाध्यक्ष सह सामाजिक सेवा संघ अध्यक्ष राजेश सामंत, मुखिया शिवलाल लोहरा, जकता सोरेन, राजा कालिंदी, पिंकी सिंह, लक्ष्मण मुंडा, छोटे सरदार, एम बाला के अलावा मजदूर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >