Jamshedpur news. मानगो फ्लाइओवर के पायल सिनेमा जाने वाले मार्ग को दोतरफा करने पर विचार करेगी सरकार

विधानसभा में सरयू राय ने उठाया था मुद्दा, लिट्टी चौक से एनएच - 33 सड़क पर पुल का काम होगा शीघ्र शुरू

Jamshedpur news.

विधायक सरयू राय ने गुरुवार को विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से मानगो फ्लाइओवर के डिजाइन में संशोधन कर पायल सिनेमा की ओर से आने-जाने वाले ट्रैफिक के लिए रैंप को दोतरफा करने, अन्ना चौक से गोविंदपुर पथ को शीघ्र आरंभ करने, भुइयांडीह-लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी तक जाने वाले सुवर्णरेखा नदी पर फोर लेन पुल का काम शुरू करने, कदमा-शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-4 से नदी किनारे होते हुए जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण करने तथा गोविंदपुर एवं जेम्को-जोजोबेड़ा में रेल ऊपरी पथ बनाने का मामला उठाया. उनके इस ध्यानाकर्षण के उत्तर में सरकार ने मानगो फ्लाइओवर के पायल सिनेमा की ओर जाने वाले रास्ते को दोतरफा करने पर विचार करने का आश्वासन दिया है. लिट्टी चौक से एनएच -33 को जोड़नेवाले सड़क पर पुल का काम शीघ्र शुरू करने की भी बात कही.

विधायक सरयू राय ने कहा कि अन्ना चौक से गोविंदपुर पथ तक फोरलेन ऊपरी पथ के मामले में सरकार ने ठोस वादा नहीं किया. सरकार ने कदमा-शास्त्रीनगर नदी किनारे सड़क का चौड़ीकरण के बारे में भी फिलहाल कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया. हां, इन दोनों योजनाओं पर विचार करने का आश्वासन जरूर दिया. मानगो फ्लाइओवर के बारे में सरकार ने श्री राय की बात मानने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >