Jamshedpur News : गैस किल्लत और कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को साकची स्थित जुबिली पार्क प्रेस क्लब गोलचक्कर के पास गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति की समस्या को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया.

साकची में पकौड़ा तलकर जताया केंद्र सरकार के खिलाफ रोष

Jamshedpur News :

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को साकची स्थित जुबिली पार्क प्रेस क्लब गोलचक्कर के पास गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति की समस्या को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नाली में पाइप डालकर गैस निकालने का प्रतीकात्मक प्रयास किया और वहीं गैस चूल्हा जलाकर चाय तथा पकौड़ा बनाने का प्रयास कर विरोध दर्ज कराया.

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी कहा था कि नाली की गैस से चूल्हा जल सकता है, लेकिन यह मिथ्या साबित हुई. आज हालात यह है कि आम लोगों के लिए रसोई गैस महंगी और मिलनी मुश्किल होती जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के कई दावे समय के साथ गलत साबित हुए हैं और जनता को अब सचेत रहने की जरूरत है. प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विजय खान, अवधेश सिंह, केके शुक्ला, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, चिन्ना राव, राजेश चौधरी, सामंत कुमार, राज किशोर यादव, विजय यादव, अमरजीत नाथ मिश्रा, गुरदीप सिंह और संजय सिंह आजाद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >