पिलेट प्लांट में नवनियुक्त जेडीसी चेयरमैन विभाकर राय का अभिनंदन

पिलेट प्लांट के नवनियुक्त जेडीसी चेयरमैन विभाकर राय का प्लांट के तीनों सेक्शनों के कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया.

जमशेदपुर :

टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा जेडीसी के गठन के बाद कर्मचारियों में काफ़ी हर्ष एवं उल्लास का माहौल है. इसी क्रम में पिलेट प्लांट के नवनियुक्त जेडीसी चेयरमैन विभाकर राय का प्लांट के तीनों सेक्शनों के कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया. इस अवसर पर उपस्थित सभी कर्मचारियों का मुंह भी मीठा कराया गया. मौक़े पर विभाकर राय ने कहा कि भले ही वे पिलेट प्लांट के इलेक्ट्रिकल सेक्शन से निर्वाचित होते हैं, पर बतौर जेडीसी चेयरमैन डिपार्टमेंट के तीनों सेक्शनों की मूलभूत समस्याओं को प्रबंधन के सामने उठाकर उनका जल्द से जल्द निराकरण का सार्थक प्रयास करेंगे. डिपार्टमेंट में सेफ्टी, अमेनेटीज, स्पोर्ट्स और वेलफेयर मद में कुछ बेहतरीन करने का प्रयास करेंगे. इस अवसर पर विभाकर राय के अलावा कमेटी मेंबर संतोष पांडेय, पूर्व कमेटी मेंबर समरेश सिंह, मनीष दास, रंजीत कुमार, मुकेश कुमार समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >