Jamshedpur News : मृतकों के परिजनों को मिली मुआवजा राशि

14 मार्च की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मृत मार्शल सोरेन और दुर्गा हेंब्रम के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की गयी.

Jamshedpur News :

सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदादा स्थित पोटका मोड़ के पास 14 मार्च की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मृत मार्शल सोरेन और दुर्गा हेंब्रम के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की गयी. हादसे के बाद हुए समझौते के तहत शेष 50,000 की राशि मंगलवार को मृतकों के आवास पर जाकर उनके परिजनों को सौंपी गयी. इस दौरान मुख्य रूप से मुखिया पलटन मुर्मू, मुखिया कान्हू मुर्मू और पूर्व मुखिया नीरज सिंह सरदार उपस्थित थे.

इनके साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे. मृतक मार्शल और दुर्गा स्कूल में परीक्षा देने के बाद दुर्गा के मामा की स्पलेंडर बाइक लेकर कालियाबेड़ा बाजार कपड़ा खरीदने गये थे. बाजार से लौटने के क्रम में पोटका मोड़ के पास एफसीआई का अनाज अनलोड कर लौट रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों किशोरों की मौके पर ही मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >