Jamshedpur News : आश्वासन देकर नौकरी देना भूल गयी कंपनी, सीएम साहब दिलायें न्याय

झामुमो पूर्वी सिंहभूम के जिला संयोजक मंडल के प्रमुख बाघराय मार्डी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर यूसिल से जुड़े पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की.

यूसिल प्रबंधन पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Jamshedpur News :

झामुमो पूर्वी सिंहभूम के जिला संयोजक मंडल के प्रमुख बाघराय मार्डी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर यूसिल से जुड़े पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की. इस दौरान मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा गया. मांग पत्र में बताया गया कि जादूगोड़ा स्थित यूसिल डैम बैराज के पास कार्य के दौरान ठेका कर्मी श्याम सोरेन की करंट लगने से 23 सितंबर 2024 को मौत हो गयी थी. इसके बाद 25 सितंबर को प्रशासन की मौजूदगी में त्रिपक्षीय समझौता हुआ, जिसमें आश्रित को स्थायी नौकरी देने का वादा किया गया था. लेकिन अब तक उनके परिजन रांवदे सोरेन को नौकरी नहीं मिली है.

इसी तरह तुरामडीह माइंस में 6 सितंबर 2025 को वेल्डिंग कार्य के दौरान जयराम हांसदा की भी करंट लगने से मौत हो गयी थी. उनके मामले में भी समझौता हुआ, लेकिन उनकी पत्नी सोमबारी हांसदा को अब तक नौकरी नहीं दी गयी है.

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि यूसिल प्रबंधन पीड़ित परिवारों से वादाखिलाफी कर रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर दोनों परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >