सीएलएस : मानगो गबरू ने जीता खिताब

गबरू-मानगो की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) की ओर से आर्मरी मैदान में आयोजित लीग फॉर सिख (सीएलएस) का खिताब जीत लिया है

जमशेदपुर. गबरू-मानगो की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) की ओर से आर्मरी मैदान में आयोजित लीग फॉर सिख (सीएलएस) का खिताब जीत लिया है. शनिवार को खेले गये फाइनल मैच में मानगो की टीम ने सुपर किंग्स, टिनप्लेट को मात दी. गबरू मानगो के हीरा को सर्वश्रेष्ठ बैटर, साकची के तजिंदर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सुपर किंग्स-टिनप्लेट के करण को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. फाइनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले मौजूद थे. सम्मानित अतिथि के रूप में सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुखवंत सिंह सुखु, गुरनाम सिंह बेदी, अमरीक सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, अर्जुन सिंह वालिया, जगजीत सिंह जग्गा व अन्य लोग मौजूद थे. प्रतियोगिता का सफल संचालन बलजीत सिंह संसोआ व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >