Jamshedpur news. साकची धालभूम क्लब में कल श्रद्धांजलि देने जुटेंगे शहरवासी

झामुमो के सभी 11 प्रखंड व चार नगरपालिका समिति के नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे

Jamshedpur news.

झामुमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की याद में 14 अगस्त को साकची धालभूम क्लब मैदान में 11 बजे से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. श्रद्धांजलि सभा में महा गठबंधन के अलावा आप, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, उद्योगपति, चेंबर ऑफ कॉमर्स, ट्रक यूनियन, अल्पसंख्यक समाज, बार एसोसिएशन, बस एसोसिएशन, टेंपो यूनियन समेत झामुमो के सभी 11 प्रखंड व चार नगरपालिका समिति के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे. झामुमो की संयोजक मंडली की बैठक मंगलवार को सर्किट हाउस में संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में गुरुजी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.

सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में झामुमो विधायक मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, मोहन कर्मकार, लक्ष्मण टुडू, राजू गिरी, शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, सुनील महतो, सागेन पूर्ति, सरोज महापात्रा, चंद्रावती महतो, अजय रजक, लालटू महतो, दल गोविंद लोहारा, खुद्दू उरांव, गोपाल महतो, प्रह्लाद लोहारा, अंकित सिंह, पीके राय, मोहम्मद समद अंसारी, प्रीतम हेंब्रम संदीप चक्रवर्ती, नांटु सरकार, पिंटू लाल, नंदलाल लोहार, पांडेय प्रधान समेत काफी संख्य में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >