Cisce regional carrom tournament: सीआइएससीइ क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता में जमशेदपुर जोन का शानदार प्रदर्शन

. बिहार के बांका में स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में 26 व 27 जुलाई को दो दिवसीय सीआइएससीइ क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. बिहार के बांका में स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में 26 व 27 जुलाई को दो दिवसीय सीआइएससीइ क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें जमशेदपुर जोन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. जमशेदपुर की अंडर-14 बालक टीम, अंडर-19 बालिका टीम, अंडर-17 बालिका टीम व अंडर-17 बालक टीम चैंपियन बनी. वहीं, अंडर-14 बालिका और अंडर-19 बालक टीम उपविजेता रही. अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में केपीएस गम्हरिया की दीपिका कुमारी विजेता, जेएच तारापोर की रीत अग्रवाल उपविजेता बनी. युगल वर्ग में जेएस तारापोर की आयशा बेग व यशस्वी पारीख की जोड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया. अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में चर्च स्कूल की पायल को रजत व सोनम को कांस्य पदक मिला. युगल वर्ग में जेएच तारापोर की अलिशा भारती व अंशिका की जोड़ी को कांस्य पदक मिला. अंडर-14 बालिका एकल वर्ग में जेएच तारापोर की फातिम को रजत मिला. युगल वर्ग में केपीएस गम्हरिया की गौड़ी सोरेन व प्राची पटेल को कांस्य पदक मिला. क्षेत्रीय टीम ने कोच अरुण कुमार, के वेणु गोपाल राव व स्नेहा की देखरेख में शानदार प्रदर्शन किया. अमोल दोबराज ने मैनेजर की भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >