Jamshedpur News : चिटफंड की आरोपी शिल्पा रॉय को मिली जमानत, 59 लाख की ठगी का है आरोप
Jamshedpur News : चिटफंड के नाम पर करीब 59 लाख रुपये की ठगी कर फरार होने के मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी शिल्पा रॉय को अदालत से राहत मिल गयी है.
By RAJESH SINGH | Updated at :
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
एडीजे-3 कोर्ट ने दी सशर्त बेल, 8 दिसंबर 2025 से जेल में थीं बंद
Jamshedpur News :
चिटफंड के नाम पर करीब 59 लाख रुपये की ठगी कर फरार होने के मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी शिल्पा रॉय को अदालत से राहत मिल गयी है. गुरुवार को जमशेदपुर के एडीजे-3 निति कुमार की अदालत ने सुनवाई के बाद शिल्पा रॉय की जमानत याचिका मंजूर कर ली. वह 8 दिसंबर 2025 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थीं. इधर, अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रभात शंकर तिवारी ने पक्ष रखा. उन्होंने दलीलों के जरिये आरोपी को जमानत देने का आग्रह किया, जिसे सुनने के बाद कोर्ट ने बेल बॉन्ड भरने पर रिहा करने का आदेश दिया. आरोप है कि शिल्पा रॉय और उनके परिवार ने इलाके के करीब 17 लोगों को झांसे में लेकर कुल 59 लाख रुपये जमा कराये और फिर रातों-रात फरार हो गये. इस ठगी को लेकर पीड़ितों ने सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
पूरा परिवार है प्राथमिकी में नामजद
पुलिस की तफ्तीश और दर्ज केस के अनुसार, इस ठगी में शिल्पा रॉय के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे. पुलिस ने मामले में शिल्पा के पति सोमेन रॉय, बेटी सायना रॉय, बहन अर्पणा कौशिक और मां चीनू गोप के विरुद्ध भी केस दर्ज किया था.