शतरंज : वरुण शर्मा व सादिया बानो ने जीता खिताब

आइएसडब्ल्यूपी (तार कंपनी) में मंगलवार को कर्मचारियों के लिए शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. आइएसडब्ल्यूपी (तार कंपनी) में मंगलवार को कर्मचारियों के लिए शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कुल 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. पुरुष वर्ग में वरुण शर्मा पहले, शुभ्रो बोस दूसरे और संतोष पांडे तीसरे स्थान पर रहे. रवि शंकर कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला. महिला वर्ग में सादिया बानो पहले, कविता कुमारी दूसरे और नाजनीन पटेल तीसरे स्थान पर रहीं. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तार कंपनी के सहायक महाप्रबंधक चंदन कुमार, सौरव गुप्ता, शिल्पी शिवांगी, राकेश शर्मा और चित्तरंजन (सभी महाप्रबंधक ) मौजूद थे. खेल का संचालन अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर जयंत भुइंया ने किया. इस अवसर पर नरेश पाल , अनिकेत, नील, नीरज प्रधान, अपूर्वा, अकबर ,नितीश, राहुल प्रकाश और संजय मिश्रा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >