गोलमुरी: कान्वाई चालक पर चापड़ से हमला

गोलमुरी: कान्वाई चालक पर चापड़ से हमला

फोटो है जमशेदपुर. गोलमुरी बजरंग नगर में शुक्रवार की शाम युवकों ने कान्वाई चालक स्थानीय निवासी सोनी सिंह पर चापड़ से हमला कर दिया. हमला करने के बाद युवक फरार हो गये. लहूलुहान हालत में घरवालों ने सोनी सिंह को टीएमएच पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. सोनी सिंह की स्थिति गंभीर बतायी जाती है. जानकारी मिलने पर सोनी सिंह के परिजन समेत स्थानीय लोग टीएमएच पहुंचे. घायल सोनी सिंह की पत्नी माही कौर के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बस्ती के विकास कुमार लगातार पति को जान से मारने की धमकी दे रहा था. पति पूर्व में आशीष जायसवाल के स्क्रैप टाल में काम करते थे. लेकिन उन्होंने अब काम छोड़ दिया है. शुक्रवार की शाम विकास कुमार ने बस्ती के बाहर के कुछ युवकों को बुलाकर पति की पिटायी कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >