जमशेदपुर में मॉर्निंग वॉक कर रही दो महिलाओं से बाइक सवार बदमाशों ने छीनी चेन

Jamshedpur News: जमशेदपुर में सोमवार सुबह महज एक घंटे के भीतर मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं से बाइक सवार बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर सोने की चेन छीन ली. दोनों मामलों में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

जमशेदपुर से निखिल सिन्हा की रिपोर्ट

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर शहर में झपट्टा मार गिरोह का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल के दिनों में दिनदहाड़े छिनतई की वारदात ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ी कर रही है.  सोमवार की सुबह एक घंटे के अंतराल में माॅर्निंग वॉक कर रही दो महिलाओं को बारी-बारी से निशाना बना कर सोने का चेन छीना गया. ऐसे में शहर की सड़कों पर अब पैदल चलना भी दूभर जैसा हो गया है. 

पहली घटना 

सोनारी शिव गंगा अपार्टमेंट की रहने वाली परमजीत कौर के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन कर मौके से फरार हो गए. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार परमजीत कौर सुबह करीब 5.30 बजे टहलने के लिए निकली थी. उसी दौरान कुंज नगर के पास बाइक पर सवार होकर दो अपराधी आए और गले से चेन छीन कर मौके से फरार हो गए. जब तक महिला ने हंगामा मचाना शुरू किया, तब तक दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए. 

दूसरी घटना 

वहीं सोनारी में घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने सुबह करीब 7.15 बजे बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा में टहल रही महिला को निशाना बनाया. बदमाशों ने महिला ने गले से सोने का चेन छीन कर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद महिला ने फौरन बिष्टुपुर पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पूर्व बदमाश मौके से फरार हो चुके थे. 

पुलिस जांच में जुटी 

दोनों घटनाओं के बाद पीड़ित महिलाओं ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में केस दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >