Jamshedpur news. सीजीपीसी जनहित में बहुत अच्छे कार्य कर रही है : ज्ञानी पिंदरपाल सिंह

साकची में सबद कीर्तन, हरमोनियम, तबला सीखाने के स्कूल का किया उद्घाटन

Jamshedpur news.

सीजीपीसी कार्यालय साकची में शनिवार को सिख पंथ के विद्वान कथावाचक भाई साहब ज्ञानी पिंदरपाल सिंह का जमशेदपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया. उन्हें सीजीपीसी के प्रधान प्रधान भगवान सिंह एवं उनकी टीम ने गुलदस्ता एवं शॉल देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर सीजीपीसी द्वारा बच्चों को सबद कीर्तन, तबला, हरमोनियम सीखाने के लिए खोले गए केंद्र का उद्घाटन ज्ञानी पिंदरपाल सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया. ज्ञानी पिंदरपाल सिंह ने अपने संबोधन में गुरु महाराज द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया साथ ही सीजीपीसी द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की. उन्होंने सिख विजिडम कोचिंग सेंटर एवं श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र ओपीडी का भी निरीक्षण किया. इस अवसर पर पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा के प्रधान शैलेंद्र सिंह, चंचल सिंह, अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, गुरनाम सिंह बेदी, सुरजीत सिंह खुशीपुर, परविंदर सिंह सोहल, सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, गुरदयाल सिंह, जोगा सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >