cbse east zone handball rms team: सीबीएसइ ईस्ट जोन हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे

जमशेदपुर. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 25-29 जुलाई तक सीबीएसइ ईस्ट जोन हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 25-29 जुलाई तक सीबीएसइ ईस्ट जोन हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आरएमएस हाई स्कूल, खूंटाडीह की टीम घोषित कर दी गयी है. टीम में कुल 13 खिलाड़ियों को जगह दी गयी है. वहीं, टीम का कोच साहेब अली को नियुक्त किया गया है. आरएमएस की टीम गुरुवार 24 जुलाई को वाराणसी के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी. टीम को स्कूल की प्राचार्या डॉ परिणीता शुक्ला ने अपनी शुभकामनाएं दी. टीम में हर्ष सिंह (कप्तान )- प्रितम, अब्दुल, शिवम, यमन, रोहन, पीयूष, रोहन राजक, अनिमेष, राजा, अभिषेक, जतिन प्रसाद व योगेश बाग शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >