जमशेदपुर से भागलपुर जा रही बस का ब्रेक मानगो में हुआ फेल, और फिर...

जमशेदपुर के मानगो में यात्री बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों को रौंदते हुए एक दुकान में जा घुसी. इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है. ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई थी.

जमशेदपुर : मानगो में बुधवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब टाटा से भागलपुर जा रही यात्री बस अचानक बेकाबू हो गयी. मानगो गोलचक्कर के पास ब्रेक फेल होने के बाद बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. इसके बाद बस पारडीह रोड की ओर मुड़ गयी और सिंधी होटल के पास सड़क किनारे खड़ी दो मोटरसाइकिलों को रौंदते हुए एक गुमटीनुमा दुकान में जा घुसी. दुकान में उस वक्त मौजूद सीताराम महतो को चोट आई है. उन्हें गुरुनानाक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे के बाद मचा चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गनीमत रही कि उस समय बस के सामने सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, वरना हादसा बड़ा रूप ले सकता था. घटना में बस सवार 2-3 लोगों को हल्की चोटें आने की सूचना है. वहीं, दुकानदार सीताराम महतो को ज्यादा चोट आने पर गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायल दुकानदार.

मानगो चौक के पास अचानक फेल हुआ ब्रेक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस मानगो बस स्टैंड से खुलकर मानगो चौक होते हुए डिमना चौक की ओर जा रही थी. इसी दौरान मानगो चौक के पास बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गयी और चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा. ब्रेक काम नहीं करने के बाद बस का रुख पारडीह रोड की ओर मुड़ गया. चालक ने बस को संभालने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे खड़ी दो मोटरसाइकिलों से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक बस के नीचे फंस गयीं.

कुछ समय तक आवागमन रहा बाधित

दुर्घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बस में तकनीकी खराबी और ब्रेक फेल होने के कारणों की भी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बस का ब्रेक वास्तव में किस वजह से फेल हुआ और हादसे से पहले वाहन की तकनीकी स्थिति कैसी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साहिल अस्थाना

साहिल अस्थाना पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर खबरों को कवर करते हुए जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग और समाचार लेखन का अनुभव हासिल किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल से बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं. अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >