Jamshedpur News : बर्मामाइंस : लकड़ी गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
Jamshedpur News : बर्मामाइंस स्थित मिल एंड गोदाम एरिया में मंगलवार तड़के अनिकेत कुमार के लकड़ी गोदाम में अचानक आग लग गयी. आग की लपटें देखकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी.
– टाटा स्टील की दो दमकल ने पहुंचकर आग पर पाया काबू
– घटना मंगलवार की सुबह करीब चार बजे की
Jamshedpur News :
बर्मामाइंस स्थित मिल एंड गोदाम एरिया में मंगलवार तड़के अनिकेत कुमार के लकड़ी गोदाम में अचानक आग लग गयी. आग की लपटें देखकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. उसके बाद लोगों ने टाटा स्टील दमकल केंद्र को फोन कर आगजनी की जानकारी दी. उसके बाद आनन-फानन में टाटा स्टील की दो दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. घटना मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे की है. आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना के संबंध में लकड़ी टाल के मालिक अनिकेत कुमार ने बताया कि सुबह करीब चार बजे उनके गार्ड ने फोन कर बताया कि लकड़ी गोदाम में आग लग गयी है. भीतर से काफी धुआं निकल रहा है. सूचना मिलने के बाद वे लोग मौके पर पहुंचे और दमकल केंद्र को फोन किया. सूचना मिलने के करीब 15 मिनट बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. अनिकेत ने बताया कि आगजनी में काफी नुकसान हुआ है. बताया जाता है कि आग सिर्फ लकड़ी तक ही सीमित रही. अगर पूरे गोदाम में आग फैल जाती, तो बड़ा नुकसान हो सकता था.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.