जमशेदपुर . बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के गोलचक्कर के पास शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गणेश शंकर मिश्रा के रूप में हुई है. मूल रूप से वह बिहार के रहने वाले थे और बर्मामाइंस में रहकर काम करते थे. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल गणेश को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के शीतगृह में रखवा दिया है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गणेश अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से बर्मामाइंस थाना की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
बर्मामाइंस : दो बाइक की टक्कर में एक की मौत

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Copied link
जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में गणेश शंकर मिश्रा की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।