Jamshedpur News : बर्मामाइंस : ठेकेदार से रंगदारी मांगने के आरोपी को मिली जमानत
Jamshedpur News : बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी निवासी व रेलवे कॉन्कर्ट के ठेकेदार आफताब आलम से 25 हजार रुपये रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी आकाश कुमार पाठक उर्फ अग्नि पाठक को जमानत मिल गयी है.
बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी निवासी व रेलवे कॉन्कर्ट के ठेकेदार आफताब आलम से 25 हजार रुपये रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी आकाश कुमार पाठक उर्फ अग्नि पाठक को जमानत मिल गयी है. प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी ऋतु कुजूर की अदालत ने शनिवार को उसकी जमानत मंजूर कर ली. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता गौरव पाठक ने पैरवी की. मालूम हो कि 14 अप्रैल को आफताब आलम ने बर्मामाइंस थाना में अग्नि पाठक के खिलाफ रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. शिकायत में 10 हजार रुपये देने की बात भी कही गयी थी. पुलिस ने आरोपी को स्टार टॉकीज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा था. उसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.