Jamshedpur News : भाइयों ने 40 करोड़ की धोखाधड़ी की, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई : मंजीत सिंह

Jamshedpur News : रवि ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के संचालक मंजीत सिंह ने गुरुवार को साकची स्थित होटल जीवा में पत्रकार वार्ता कर बताया कि उनके भाई रविंदर सिंह, मंजीत सिंह और उनके परिवार ने मिलकर लगभग 40 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है.

Jamshedpur News :

रवि ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के संचालक मंजीत सिंह ने गुरुवार को साकची स्थित होटल जीवा में पत्रकार वार्ता कर बताया कि उनके भाई रविंदर सिंह, मंजीत सिंह और उनके परिवार ने मिलकर लगभग 40 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है. इस संबंध में उन्होंने गोलमुरी, सीतारामडेरा, साइबर थाना, बिष्टुपुर और चांडिल थाना में मामले दर्ज कराये हैं, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.मंजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उनके साथ उनकी बेटी पर भी चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित यार्ड में हमला किया गया. इस घटना का वीडियो और फोटो भी पुलिस को सौंपे गये हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस के अनुसंधानकर्ता आरोपियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की. पत्रकार वार्ता में अधिवक्ता केएम सिंह भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >