केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के भाई धरणीधर सिंह मुंडा का हार्ट अटैक से निधन

इचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी सह भाजपा नेता धरणीधर सिंह मुंडा का सोमवार की शाम करीब छह बजे उनके आवास नीमडीह प्रखंड के जामडीह में हृदय गति रुकने से निधन हो गया.

चांडिल : इचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी सह भाजपा नेता धरणीधर सिंह मुंडा का सोमवार की शाम करीब छह बजे उनके आवास नीमडीह प्रखंड के जामडीह में हृदय गति रुकने से निधन हो गया. वे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के फुफेर भाई थे. आनन-फानन में उनके परिजन उन्‍हें लेकर नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों को संतोष नहीं हुआ और वे उन्‍हें लेकर जमशेदपुर के टीएमएच (टाटा मेमोरियल अस्‍पताल) ले गये. वहां भी चिकित्सकों ने उन्‍हें मृत बताया. धरणीधर सिंह मुंडा के निधन की खबर सुनते ही केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, इचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो व उनके करीबियों का तांता लग गया.

इसके साथ ही उनके आवास पर भाजपा के अलावा विभिन्‍न दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया. अमालूम हो कि धरणीधर सिंह मुंडा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के फुफेरे भाई थे मंगलवार को उनके पैतृक गांव नीमडीह प्रखंड के हेवेन गांव में अंतिम संस्कार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >