मुसाबनी में बोलेरो ने घाटशिला के बाइक सवार को कुचला, मौत, वाहन छोड़ भागा चालक

मुसाबनी-डुमरिया मुख्य सड़क पर बोलेरो की चपेट में आने से घाटशिला निवासी तपन बनर्जी की मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है।

मुसाबनी : मुसाबनी-डुमरिया मुख्य सड़क में रायपहाड़ी गांव के समीप गुरुवार दोपहर को बाइक दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया. बेहोशी की हालत में उसे स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो से मुसाबनी के एक नर्सिंग होम में लाया गया. यहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सीएचसी केंदाडीह ले जाया गया. यहां डॉ उषा अग्रवाल ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

डुमरिया से मुसाबनी की ओर आ रहा था बाइक सवार, तभी हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार डुमरिया से मुसाबनी की ओर आ रहा था. सड़क में एक बोलेरो से टक्कर होने के बाद वह सड़क पर गिर गया. घटना के बाद बोलेरो चालक छोड़कर भाग गया. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची. बोलेरो को जब्त कर थाना ले गयी. मृतक की पहचान घाटशिला के गोपालपुर निवासी तपन बनर्जी उर्फ झंटू दा (55) के रूप में हुई है. पोस्टमार्टम के लिए शव को घाटशिला अनुमंडल भेजा गया.

आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं

जानकारी हो कि मुसाबनी-डुमरिया, मुसाबनी- और पोटका-हाता मार्ग पर आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है. इससे लोगों की जानें जा रही है. हाल में मुसाबनी में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में मऊभंडार के एक युवक की जान चली गईत. वहीं, सुरदा केंद्रीय विद्यालय के छात्र की जान चली गयी. सड़क किनारे चलते बाइक, स्कूटी और पैदल लोगों को अनियंत्रित वाहन कुचल दे रही है. लोग मानते हैं इसके पीछे असल वजह नशा ही है. शराब, ड्रग्स समेत अन्य कई तरह के नशे में लोग वाहन बेलगाम हो कर चला रहे हैं. रोड सेफ्टी का ख्याल नहीं कर रहे हैं. इससे लगातार दुर्घटना हो रही और लोगों की जान जा रही है. पुलिस को इस पर कड़ाई से कानून का पालन कराया होगा. इसके साथ समाज के लोग को जागरूक होना होगा. तभी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन होगा और जान जाने से रोक लगेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >