बोड़ाम: बोड़ाम प्रखंड के दिघी भुला हाई स्कूल में गुरुवार को बीएसए क्रिकेट टीम द्वारा ‘वन डे राउंड आर्म क्रिकेट टूर्नामेंट’ का आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें भाग लेंगी. विजेता टीम को 10 हजार रुपये, उपविजेता को 8 हजार रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा.
आयोजकों का कहना है कि इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारना और गांवों में सकारात्मक माहौल तैयार करना है. उन्होंने स्थानीय खेल प्रेमियों से बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है.
