Jamshedpur news. एलएंडटी के चेयरमैन का इंटक समेत तमाम मजदूर संगठनों ने फूंका पुतला

मजदूर विरोधी बयान से मजदूर संगठनों में गुस्सा

Jamshedpur news.

एलएंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यम द्वारा सप्ताह में मजदूरों से 90 घंटे काम कराने के दिये गये बयान को लेकर मजदूर संगठनों में गुस्सा है. इसे लेकर मजदूर नेताओं ने साकची गोलचक्कर पर एलएंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यम का पुतला फूंका और नारेबाजी की.पुतला दहन के दौरान ‘एलएंडटी हाय हाय‘ के नारे लगाये गये. इंटक के राष्ट्रीय महासचिव सह टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राकेश साहू, जिला अध्यक्ष अभिनंदन सिंह, सीएसपी सिंह, सागर साहू, संतोष सिंह, सुमित साहू, सुरेश कुमार, विकास कुमार, गौतम साहू और अन्य मजदूर साथी उपस्थित थे. नितेश राज ने एलएंडटी के चेयरमैन से अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गयी, तो विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >