सदर अस्पताल के सेंटर में जल्द लगेगी ब्लड सेपरेटर मशीन

जमशेदपुर सदर अस्पताल के ब्लड सेंटर में जल्द ही ब्लड सेपरेटर मशीन लगाई जाएगी। इससे मरीजों को प्लेटलेट्स और प्लाज्मा के लिए एमजीएम अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

सदर अस्पताल के ब्लड सेंटर में जल्द ही ब्लड सेपरेटर मशीन लगायी जायेगी. मशीन लगाने के लिए वायरिंग का काम शुरू हो गया है. इसके लिए बिल्डिंग पहले ही बनकर तैयार है. मशीन के अभाव में इसको चालू नहीं किया जा सका था. ब्लड सेपरेटर मशीन से रेड ब्लड सेल, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स अलग किये जाते हैं. डॉक्टरों के अनुसार डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स की जरूरत होती है, जबकि जलने वाले मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाया जाता है. इस मशीन के लगने से थैलेसीमिया, कैंसर, किडनी, लीवर एवं आइसीयू में भर्ती मरीजों को ब्लड सेपरेटर सुविधा मिलेगी. सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में सेपरेटर मशीन लगाने की योजना एक वर्ष पूर्व बनी थी. इसके लगने से मरीजों को एमजीएम अस्पताल नहीं जाना होगा. सदर अस्पताल में मरीजों को मिल जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar

चंद्रशेखर प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. 15 सालों से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. स्वास्थ्य सहित अन्य बीटों में अच्छी पकड़ है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >