Jamshedpur News : जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर भाजपा का विरोध-प्रदर्शन गुरुवार को

Jamshedpur News : जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के सामने गुरुवार को भाजपा द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा. खासमहल चार खंभा चौक से लेकर प्रखंड कार्यालय तक विरोध मार्च किया जायेगा.

Jamshedpur News :

जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के सामने गुरुवार को भाजपा द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा. खासमहल चार खंभा चौक से लेकर प्रखंड कार्यालय तक विरोध मार्च किया जायेगा. यह जानकारी भाजपा नेता सुबोध झा ने दी.

उन्होंने बताया कि यह विरोध-प्रदर्शन हेमंत सरकार के इशारे पर आदिवासी नेता सूर्या हांसदा का फर्जी एनकाउंटर करने, नगड़ी में रिम्स टू के बहाने आदिवासियों की रैयती जमीन छीनने व जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में लगातार भ्रष्टाचार एवं जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं की अनदेखी के विरोध में किया जायेगा. इसमें भाजपा सुंदरनगर मंडल, घाघीडीह मंडल, बागबेड़ा मंडल, गोविंदपुर मंडल परसुडीह मंडल, घोड़ाबांधा मंडल और एमजीएम मंडल के सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >